शुक्रवार, 27 दिसंबर 2013

कोई समझता क्यो नहीं।


                             


    मै एक स्कूल में एक प्राध्यापिका के पद पैर कार्य रत हूँ। विद्यार्थिंयों के अधयन की  देख रेख का एक अपना ही मजा है। तरह तरह का ज्ञान और तरह तरह के पात्र और हर पात्र कि अपनी पात्रता। अक्सर माता पिता अपने बच्चों के शैक्षिक विकास कि जानकारी लेने आते रहते है। कुछ लोग तो हमसे जानकारी पा  कर  संतुष्ट हो जाते है और कुछ हमें समझा कर कि हमें केसे बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए,क्या करना चाहिए आदि आदि। ऐसे मई हैम पूरी तरह से दत्तचित्त हो कर उनकी बात सुनते है और जहाँ तक हो सके उनको आश्वासन भी देते हैं और मुस्कुरा कर विदा भी करते है। अधिकतर माता पिता पुत्र के भविष्य को ले कर चिंतित होते है। बेटिंयों का क्या है पड़ गई तो ठीक ,नहीं तो  घर संभालेगी  स्कूल में  भी लड़कों कि संख्या लड़कियो से अधिक है। ये समाज मे उभरती कुरीतिंयो का प्रत्य्क्ष प्रमाण है। एक दिन एक लड़की उम्र कोई १५--१६ साल होगी स्कूल में अपने भाई कि पढ़ाई के में  आई। पिछले साल तो अक्सर स्कूल आ कर भाई का हाल चाल पूछने आ जाती थी पर इस बार बहुत दिनों बाद आई। मेने मुस्करा कर उसका स्वागत किया और पूछा क्या बात है इस बार बहुत दिनों के बाद आना हुआ। "हाँ मैडम जी ,ससुराल गई थी " "सच ,मुझे लगा अभी तक तुम्हारी शादी ही नहीं हुई छोटी सी तो हो।  छम्म से उसकी आँखों में आंसू छलक   आये। तभी मेरी निगाह उसकी बांहो और गर्दन पर पड़े काले नीले निशानों पर पड़ी। उसकी आँखों में छलकते दुःख कि परछाइयाँ छुपी न रह सकी वो बोली "मैडम जी जब मेरी बड़ी बहन कि शादी हुई  थी तो हम तीन छोटी बहनो कि शादी भी साथ में थी। " "क्या तू सच कह रही है "मैने पूछा। "हाँ मैडम जी "उसके साथ उसकी छोटी बहन भी बेठी थी उसकी तरफ इशारा कर के बोली "मैडम जी मै तो फिर भी दो ढाई साल कि थी ,पर मेरी ये बहन तो अभी माँ का दूध पीती थी और इसकी शादी हो गई "अभी तक के सुने किस्से कहानियों के पात्र साक्षात मेरे सामने बेठे थे।      
                                                     
 
 बात को आगे बढ़ाते हुए वो बोली "हैम क्या जानते थे कि हमारी शादी हो रही है। एक ही मंडप में चार शादियाँ करा दी गई। "मैने पूछा" फिर विदाई भी हुई " वो बोली "हाँ हुई न क्य़ोंकि शादी के बाद एक दिन के लिए ससुराल जा कर  रहना पड़ता है। ""तो क्या तेरी इस छोटी बहन को भी ससुराल भेजा गया "मैने पूछा।"हाँ मेडम जी इसे भी ससुराल भेजा गया ,और मेरी माँ इसे दूध पिलाने इसकी ससुराल जाती थी। "मेरी ने पलक झपकना बंद कर दिया। "अरे तुम्हारे माँ बाप ने ऐसा क्य़ो किया। " "हमारे समाज का यही चलन है ,अब देखिये न एक साथ चार शादियाँ करने से कितना खर्चा बच गया। फायदा ही तो हुआ " "पर तेरी ये हालत केसे हुई " "अरे मेडम जी मेरा पति शराबी निकला। मार मार के मेरी ये हालत कर दी। जब बहुत रोई पीटी तो मेरे माँ बाप मुझे वापिस ले आये। मै अब पड़ना चाहती हूँ ,क्या आप मेरी मदद करोगे "मैने  कई तरीके से समझाया पूरी मदद करने का वादा भी किया पर वो तब कि गई फिर नहीं आई। बुराइयों से चाहे जान ही क्य़ो न चली जाये पर ऐसे नियमो को बदलने के लिए कुछ रूढ़िवादी लोग तयार नहीं है .
                                     
                        जरा से पैसे कि बचत के लिए लड़कियों का छोटी उम्र में विवाह कर  उन पर समाज के कठोर बंधन का बोझ डाल कर उन्हें दुःख भरी जिंदगी जीने को मजबूर कर -----ये  कैसी रीति है जो सोचती है कि वो सबका भला कर रही है। लाख कानून बने हो पर आज वर्ष २०१३ में मेरे सामने इन रीतियों का शिकार ये लड़किन्या बैठी थी। बदलाव के नाम पर जो हो रहा है क्या वह काफी है ---नहीं अभी नहीं। वो रीती रिवाज जो कुछ ऐतिहासिक घटनायों के कारण समाज मे लागु किये गए थे अब उनकी आवश्यकता नहीं है लड़की को पड़ने का जीने का पूरा हक़ है ,कोई समझता क्यो नहीं। 

पाठशाला

         
                                      

   पाठशाला एक ऐसी जगह है जहाँ तरह तरह के लोगों से मिलने का अवसर मिलता है ,रोज एक नया दिन रोज एक नई  कहानी। दसवीं कक्षा कि बोर्ड कि परीक्षा शुरू होने अभी कुछ ही दिन बाकि थे ,विद्यर्थिंयो को प्रवेश पत्र मिल चुके थे और चारों तरफ एक हलचल सी थे। हमारी पाठशाला में २५० बच्चे परीक्षा लिखने वाले थे। आज कल बच्चे ऐसे समय मे भी बहुत लापरवाह होते है। कभी कभी बहुत आश्चर्य होता है क्या इस देश का भविष्य मात्र पिज़्ज़ा और बर्गर बन कर रह जायेगा। उधर माता पिता जिन्होंने पिछले ६ वर्षों से बच्चे कि परवाह नहीं कि बोर्ड कि परीक्षा के समय अचानक से जागरूक हो जाते है। बच्चों कि छोटी से छोटी सुविधा का ध्यान रखते है। पर ऐसे बहुत कम लोग है जिनको पढ़ाई का धयान हो। ठीक भी है इसमें माता पिता कर भी क्या सकते है। ऐसे समय मई बड़ी कठिनाई से वे अपना कुछ कीमती समय निकल कर स्कूल आते हैं। अब सुनिये कि उन्हें काया चिंता सताती है.…परीक्षा शुरू होने से आठ दस दिन पहले से ही उनका पाठशाला आना जाना शुरू हो जाता है उनके चेहरे पे चिंता भी होती है क्य़ोंकि किसी ज़माने में उन्होंने भी ये परीक्षा बहुत ही तनावपूर्ण परिस्तिथिंयो में लिखी थी। "जी हम बस देखने ए थे कि सेंटर केसा है " ऑफिस में खड़े हो क्र पूछेंगे "क्या आपके स्कूल का नाम>>>>यही है " संदेह होता है बिना हमारा पता जाने ये यहाँ तक पहुंचे केसे और जवाब में हम उनकी तरफ देखते रहते है। "कितने कमरे है स्कूल में ' "क्या कमरों में पंखे लगे हैं। " "यदि आप बुरा न मने तो हम कमरे देख सकते है। " "आज कल पावर कट बहुत हो रही है क्या आप के पास जेनरेटर है। " "कमरे में पर्याप्त रौशनी है कि नहीं " "क्या तुबे लाइट चालू रखेंगे " "पानी का स्कूल में  क्या प्रबंध है , कोई पिलाने वाला है कि नहीं। "यहाँ तक तो और पूछताछ कुछ सही लगती है पर वे बच्चे जिन्होंने साल भर खूब मस्ती की ,जिनके माँ बाप ने उन्हें सदा इस बात का भरोसा दिलाया कि "तू चिंता मत कर सेंटर कोई भी रहने दो अपनी जानपहचान बहुत ऊपर तक है " इस ऊपर कि जानपहचान वाले इन बच्चों को उनके ही  माँ बाप  हकीकत से बहुत दूर कर देते है । ये सब बिना जड़ों के पौधे कि तरह पनपने वाला एक समुदाय है। ये वो बच्चे है जो आप को हर गली चोराहे और नुक्कड़ पर  देखने को मिलते है ,एक बाइक पर चार  चार ,पांच पांच सवार  मस्ती करते दिखते  है कभी सिगरेट फूंकते और कभी बात बात पर दूसरों से कूद कूद कर  झगड़ते दिख जाते है छोटे बड़े का लिहाज ये नहीं जानते। सीना घरों कि दीवारों और गलियारो में थूकना बात बे बात शान बघारना इनकी आधुनिकता कि पहचान है। बस आज का दिन है ---आज ही पूरा जीवन जीना है फिर कल पता नहीं हो न हो। मस्ती आज ही करनी कल पता नहीं कौन सी गाज गिर जाये। आज ही जवानी का जोश है ----जो चाहे कर लो ,कल सहानुभूति के चलते कैंडल मार्च निकाल  लेंगे अगले दिन फिर अपनी धुन अपनी मस्ती। संस्कारो को पैरों टेल रौंद क्र आगे बड़ रही इस विचारहीन  पीढ़ी को उनके तथाकथित नेतायों और 'भाई 'समाज का ही सहारा है। यहाँ पर इज्जत का सवाल ये है कि यदि दसवीं कक्षा भी पास न कर  सके तो शर्म कि बात होगी ,लोग निंदा करेंगे ताने देंगे "अरे इतनी ऊपर तक पहुंच है फिर भी दसवीं कक्षा पास न कर सके "अब ऐसे में स्कूलों पर भी दबाव पड़ता है।
                              

  परीक्षा से कोई दो दिन पहले एक सज्ज्न तीन रंग का तिलक लगाये दस ग्राम चमेली के तेल से बालों को संवारे अपने खादी  के कुर्ते पर पड़ी सिलवटों को सहलाते मेरे कार्यालय में सकुचाते हुए आये। मुझे लगा कोई केंद्र के बारे में जानकारी लेने आया है। मुस्कुरा कर उनका स्वागत कर उनको बैठने का संकेत  किया। "जी मेरे बच्चे कि दसवीं कि परीक्षा का सेंटर आपके स्कूल में पड़ा है ,आप लोग बच्चों के साथ बहुत सख्ती तो नहीं करते। "मेरा माथा ठनका  पूछा "जी मैं  समझी नहीं " "बात यह है कि हमारा बच्चा देशीय स्टार का खिलाडी है और अभी हाल ही मे प्रतियोगिता जीत कर लोटा है --------उसने पूरी तरह से परीक्षा कि तैयारी नहीं कि ---हैम चाहते थे कि -----जी वो कार्यरत नेता जी का बीटा है -----अब आप तो जानते ही है --समझ सकते है ---मुझे  बोलने का कोई मौका ही नहीं दिया जा रहा था ,इससे पहले वे मुझे मजबूर करने का कि कोशिश करते या कुछ और कहते और मै उनको साफ शब्दों मे इंकार करती और सदा के लिए नाराज कर  देती ---उनसे पीछा छुड़ाने के लिए मेने उन्हें पाठ शाला कि अध्यक्षा के कक्ष कि ओर इशारा कर दिया जहाँ उनको उनकी ही मातृ भाषा में अच्छी तरह समझा दिया जायेगा। अभी वे अंदर गए ही थे कि एक और खद्दर धारी प्रगट हुए। एक सैल पर बतिया रहे थे और दो सैल दूसरे हाथ में पकडे हुए थे ,दनदनाते हुए सीधे अध्यक्षा के कमरे मे घुस गए। सरे देश का भर जिन के सिर पर हो उनका पल पल कीमती होता है  तीन चार मिनट का इंतजार भी भारी लगता है और उनसे भी ज्यादा बेचैन हो रहे थे उनके हट्टे कट्टे बंदूकधारी  अंगरक्षक। नेतायों को किसी का इंतजार करने कि आदत तो होती  नहीं -----लोगों को ही घंटों उनका इंतजार करने की मजबूरी होती है ,

दरिया प्रेम का


           


                                                  खुसरो दरिया प्रेम का ,जो उल्टी बाकि धार ,
                                   जो उभरा सो डूब गया ,जो डूबा सो  पार।

                                   खुसरो बाजी प्रेम की मै खेलूं पी के संग ,
                                जीत गई तो पिया मोरे , हारी तो पि के संग।
                                                                           आमीर खुसरो